फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ के पानी में डूबी सैकड़ों बीघा धान की फसल

Thu, 18 Jul 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- फसल खराब होने से किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। कुआनों नदी में बाढ़ के चलते सैंकड़ों बीघा धान की फसल डूब गई है। फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। चारों तरफ पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। किसान इसे लेकर चिंतित हैं।
क्षेत्र के बारीघाट, खखरा आमनाबाद, मसूरहा भक्तुपुर, ठोकवा, बन्नी, बरतनिया, गोनार, कछुआड़े, बेलवा दाड़ी, पृथ्वीपुर, रोवा गोवा, लालगंज, जागरनाथपुर कटया आदि गांवों के किसानों की फसलें डूब गई हैं। बारीघाट निवासी किसान भैयालाल मौर्या ने बताया कि धान की रोपाई हुई, जिसमें बाढ़ का पानी भर गया। पूरी फसल डूबकर गल गई है। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कछुआड़ निवासी किसान हरिश्चंद पाल ने बताया कि हर साल कुआनों का जलस्तर बढ़ने से धान की फसल चौपट हो जाती है। मसूरिहा गांव निवासी किसान राज करन सिंह ने बताया कि हर साल फसलों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें