फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन भर उमस, शाम को बदली, रात में ओस कर रही परेशान

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तेज धूप के कारण चेहरा ढक कर जाती महिलाएं।
विज्ञापन
रात में शीत गिरने से तापमान में भी आ रही गिरावट
विज्ञापन


खुले में न सोने की सलाह दे रहे हैं डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। हल्के बादल और चटख धूप के कारण मंगलवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम को बदली छाने व हल्की हवा चलने से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल जा रही है।
रात में शीत गिरने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आंकी जा रही है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। दिन में बादल और धूप के कारण लोगों का उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि दिनभर तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि इस मौसम में खुले में सोने से वायरल फीवर व सर्दी-जुकाम हो सकता है। क्योंकि आर्द्रता के कारण नमी बढ़ जाती है। इससे वायरस पनपते हैं। इस मौसम में बचाव से बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रात में शीत गिरने के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा दक्षिणी पश्चिमी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें