फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन घंटे गुल रही आवास विकास की बिजली

Mon, 29 Jul 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तारों के जाल में उलझकर रह गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

खपत बढ़ने के बाद फीडर के स्वत: ट्रिप होने से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में बिजली आपूर्ति तारों के जाल में उलझ कर रह गई है। लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग के अलावा अब तार टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तीन दिन पहले कटरा में 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरा था। सोमवार को एसपी कार्यालय के पास आवास विकास फीडर का 11 केवी तार टूटकर गिर गया। इससे आवास विकास की तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अघोषित बिजली कटौती के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है। शहर में हर आधे घंटे में कटौती हो रही है। बताया जा रहा है कि खपत बढ़ने से फीडर स्वत: ही ट्रिप कर जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह जंफर कटने, इंसुलेटर खराबी व फ्यूज उड़ने से लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांधीनगर उपकेंद्र के तहत विभिन्न इलाकों में करीब 60 जगहों पर लोकल फाल्ट की समस्या आई। इसके अलावा उपकेंद्र से निकलने वाले आवास विकास फीडर की 11 केवी लाइन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास टूटकर गिर गई। जब तार टूटा तो लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था। लेकिन फीडर स्वत: ट्रिप होने से हादसा होने से बच गया। अवर अभियंता सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अपराह्न 3 बजे तार टूटकर गिर गया। जिसे ठीक करने में 3 घंटे लग गए। शाम 6:15 मिनट पर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। लोकल फाल्ट का निर्धारित समय में ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें