फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक कमरे में चल रहे होम्योपैथी चिकित्सालय की बारिश में टपकती है छत

Sat, 26 Aug 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज मे होम्योपै​थिक चिकित्सालय किराये के मकान हो रहा संचालित।
विज्ञापन
वाल्टरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में होम्योपैथी चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। यह कमरा बारिश में टपक रहा है, जिससे चिकित्सक और अन्य स्टाफ को दवाएं, अभिलेख आदि सुरक्षित बचाना मुश्किल हो रहा है। यहां तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 मरीजों की ओपीडी होती है। बारिश के बावजूद शुक्रवार को 32 मरीजों की ओपीडी 11 बजे तक हो चुकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक कमरे में ओपीडी, दवाएं और अभिलेख रखे जाते हैं। कई सालों से कमरे की छत टपकती है, जिससे रिकॉर्ड, दवाएं और अन्य सामान खराब हो जाते हैं। यहां महिला वार्ड ब्वाॅय बीना श्रीवास्तव व स्वीपर प्रमोद कुमार की तैनाती है। 2014 से ही एक कमरे में चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। इससे पूर्व वाल्टरगंज कस्बे में किराए के मकान में संचालित किया जाता था। कई बार समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें