फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ 14 दिवसीय नेत्रदान पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 14 दिवसीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉ. सुहेल शारिब ने कहा कि नेत्र दान महा दान है नेत्र दान एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान है। आंखें रेटिना के ख़राबी के चलते रोशनी खो देती हैं। जो व्यक्ति अंधत्व के शिकार हैं नेत्र दान उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। नेत्रदान का महत्वपूर्ण लाभ है कि यह अन्धेपन से पीड़ित लोगों को दृष्टि प्राप्त करने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए एक नई जीवन की शुरुआत का संकेत हो सकता है। यह दान किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम में नेत्र शल्यक डाॅ. हरीश कुमार यादव, डाॅ. सीएल कनौजिया, नेत्र परीक्षण अधिकारी कमलेन्द्र प्रताप सिंह व चंदन पाण्डेय ने लोगों को नेत्र दान के महत्व के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें