फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: माननीयों ने निधि से दिए एक-एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संकट: माननीयों ने निधि से दिए एक-एक करोड़
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए सूबे की सरकार ने उप्र कोविड केयर फंड की स्थापना की है। इसमें महादेवा विधायक रवि सोनकर व कप्तानगंज विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल ने क्षेत्र विकास निधि से एक-एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। कप्तानगंज विधायक ने एक माह का वेतन भी कोविड केयर फंड में देने का सहमति पत्र शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट में जन सामान्य के चिकित्सा एवं चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण व दवाओं की जरूरत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र कोविड केयर फंड की स्थापना की है। इसमें कोई भी सहयोग कर सकता है। हर्रैया विधायक अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर व कप्तानगंज सीपी शुक्ल ने इस फंड में सहयोगार्थ क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ रुपये लेने की सहमति पत्र शासन को भेज दी है। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में वे जितना सहयोग बन पड़ेगा करेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री इस संकट से निपटने के लिए तैयारी कर चुके हैं। नागरिकों से सहयोग की अपील की है। विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि विमल पांडेय व सुनील पांडेय ने कहा कि विधायक के निर्देश पर क्षेत्र के लोगों को सहयोग के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें