फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर होमगार्ड ने किया दुष्कर्म

Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने होमगार्ड पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की शादीशुदा महिला ने न्यायालय में अर्जी दी है कि उनके गांव का रहने वाला पवन होमगार्ड है और उसकी इन दिनों कोतवाली में तैनाती है। आरोप है कि पवन ने उसे महिला होमगार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक शोषण किया। नौकरी दिलाने के लिए कहने पर बार-बार टाल जाता। आठ मार्च की शाम को करीब छह बजे शराब के नशे में धुत होकर पवन उनके घर पर पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
मना करने पर वह भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद पवन, उसके बेटे व दो भाइयों ने घर में घुसकर उसे अपशब्द कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी होमगार्ड पवन वर्मा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें