बस्ती। पुलवामा में हुई घटना का विरोध अब भी जारी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कई स्थानों पर पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान शहीद परिवारों की सहायता को भी हाथ बढ़े।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक के शंकरपुर चौराहे पर कैंडल मार्च निकाल कर ग्रामीणों और कस्बे के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर संतराम जायसवाल, हसनैन शाह वारसी, राजेन्द्र प्रसाद, अजीत सिंह, अवधेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार गुप्ता, मंगरू प्रसाद, अजय सिंह, सिकंदर अली, मजहर आलम, आलम बकार हुसैन, जीतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थित मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया के प्रबंधक जमील अहमद के नेतृत्व में पुलवामा शहीदों के याद में एक श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर हक्कुल इस्लाम के बच्चों ने रैली निकाली। पाकिस्तान विरोधी नारे लगे। ग्राम पंचायत बरतानिया के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल विश्वकर्मा के अगुवाई में गांव के सैकड़ों युवाओं ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला लेकर लालगंज चौक पर जलाया। इस मौके पर हरिशंकर दुबे, बहरैची, अंगद अग्रहरि, विशाल, चंद्रप्रकाश यादव, टिन्नू यादव, राकू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार जेके इंटर कॉलेज हलुआ के प्रधानाचार्य शंकर यादव व प्रबंधक संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरऊपुर चौराहे से हाथ में तिरंगा झंडे के साथ जुलूस निकालकर हलुआ चौराहे पर पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधान श्रवण चौधरी, राम प्रकाश पटेल, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, राकेश प्रजापति, संतोष वर्मा, मनोज गुप्ता, चंद्रशेखर मौर्य, शेष राम वर्मा, रामसजीवन वर्मा, राजमणि चौधरी, संतोष कसौधन, मस्तराम, बब्बू मौर्य, राम सुरेश चौधरी, नरेंद्रदेव शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर गौर-बभनान मार्ग पर सोनवलिया चौराहे पर भाजपा नेता सुनील पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, अजय यादव, राम किशुन, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार टैलेंट किड्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा पुलवामा में जवानों की याद में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर महेश गुप्ता, फैज अहमद अन्सारी, अरुण चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामजीत चौधरी, सरिता, गीता आदि मौजूद रहे।
शहीदों के परिवार की सहायता को बढ़े हाथ
बस्ती। शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए ग्राम विकास अधिकारी संघ आगे आया है। मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय एवं साऊंघाट ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने एक माह का वेतन एवं 106 वीडीओ ने दो-दो हजार रुपये सहयोग के रूप में देने का निर्णय लिया है। ग्राम विकास संघ के मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मदद के लिए धन संग्रह कराया जा रहा है। सीमा पर खड़ा प्रत्येक जवान देश का गौरव है, उसके परिवार पर आनेवाली विपदा हम सबकी है। जिले में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मिलजुल कर 2.51 लाख रुपये एकत्रित करेंगे। इसी क्रम में एसडी फाउंडेशन ने पुलवामा में हुई घटना को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। शहीद परिवारों की सहायता के लिए फाउंडेशन व एसडी हेल्थ केयर के कर्मियों व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की। तत्पश्चात तय किया गया कि कर्मी और पदाधिकारी अपने एक दिन का वेतन शहीद परिवारों के सहायतार्थ देंगे। इस मौके पर सैय्यद दानिश, डॉ. वी आलम, मनीष पांडेय, सैयद नदीम अशरफ, मो. शमीम, एहतेशाम चौधरी, मुकेश शुक्ल, डॉ. मारूफ, डॉ. जीडी यादव, नियाज, उमेश, जया, प्रिया व काजी फैजान आदि मौजूद रहे।
‘तूने कैसा किया बवंडर, मार दिया पीछे से खंजर’
कविताओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलवामा के शहीदों को कबीर साहित्य सेवा संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि गई। डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग ने कविता के माध्यम से तूने कैसा किया बवंडर, मार दिया पीछे से खंजर प्रस्तुत कर आतंकवाद पर करारा हमला किया। विनोद उपाध्याय ने उसे आईना फिर दिखाना पड़ेगा कि दुशमन को अपने मिटाना पड़ेगा प्रस्तुत किया। आतिश सुल्तानपुरी ने आंख के अश्क से समंदर भी हारे होंगे, जब सुहागन ने सिन्दूर उतारे होंगे प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। लालमणि प्रसाद ने भारत के वीर सपूतों कर लो फिर से तैयारी प्रस्तुत किया। कवि रहमान अली रहमान, चन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव, डॉ. राममूर्ति चौधरी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने की। इस दौरान चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा, कृष्णदेव मिश्र, मो. सामईन फारूकी, विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, जगदीश प्रसाद पांडेय, एमएम खान, दीपक प्रसाद, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
फोटो
ज्ञापन देकर किया राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमण्डल ने मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 18 फरवरी सोमवार को संघ की ओर से समूचे जनपद के बीआरसी केंद्रों पर शहीद सैनिकों को नमन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में बीआरसी हर्रैया पर भी ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष शुक्ल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभा के लिये बैनर लगाया ही जा रहा था कि बीईओ प्रीती शुक्ला ने यह कहकर बाहर से ताला बंद करा दिया कहा कि यह केंद्र सरकार के आगामी लोकसभा चुनाव जीतने की साजिश है, वह किसी श्रद्धांजलि सभा में नहीं जाएंगी। इस पर संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने प्रतिवाद न कर बीआरसी के सामने सड़क पर श्रद्धांजलि सभा कर अमर शहीदों को नमन किया। इनके इस व्यवहार से शिक्षकों में गुस्सा है और वे प्रीती शुक्ला के विरुद्ध राष्ट्र द्रोह की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। इस मौके पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, सन्तोष शुक्ल, गिरजेश सिंह, उमेश सिंह, रक्षाराम, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, योगेश सिंह, अखिलेश कुमार, आनन्द सिंह, मानिकराम, प्रमोद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।