फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली स्पेशल 8:30 घंटे तो आनंद विहार साप्ताहिक 10:30 घंटे देरी से आई

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। होली स्पेशल ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने वाली पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल 8:30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

इस ट्रेन को स्टेशन पर दोपहर में 1:55 बजे आने का समय था, लेकिन विलंब होने से यह ट्रेन रात 10 बजे के बाद आने की संभावना है, जबकि राधिकापुर से आनंद विहार को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भोर में 3:55 बजे आने का समय था, लेकिन 10:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन दोपहर में 2:30 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई। इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल 5 घंटे, नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल 2 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल 3 घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है, रेलवे प्रशासन की ओर से अवध आसाम और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें