फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक मार्च से बस्ती के रास्ते चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली त्योहार को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते एक मार्च से होली स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते नियमित आने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें आगामी 10 मार्च तक पूरी तरह से फुल हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, लुधियाना, चेन्नई और अंबाला कैंट जैसे बड़े शहरों से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा।
आगामी तीन मार्च से गोमती नगर खातीपुरा गोमती नगर होली विशेष ट्रेन का संचालन होगा। जबकि ट्रेन संख्या 05301 मऊ जंक्शन अंबाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन पांच मार्च से मऊ रेलवे स्टेशन से 26 मार्च तक चार फेरे में चलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से चार बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो बेल्थरा रोड से 4:44 बजे, भटनी से 5:22 बजे, देवरिया सदर से 5:47 बजे, गोरखपुर से 7 बजे, खलीलाबाद से 7:37 बजे, बस्ती रेलवे स्टेशन से 8:10 बजे, मनकापुर से 9 बजे, गोंडा से 9:35 के साथ आगे गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें