फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली की तैयारी...बाजारों में सजीं रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानें

विज्ञापन
पांडेय बाजार क्षेत्र में रंग गुलाल व पिचकारी का सजा बाजार
विज्ञापन
बस्ती। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। रंग-गुलाल और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

बाजार में लोग हर्बल रंग और टैंक वाली पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नये-नये उत्पाद उपलब्ध हैं, वहीं बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की भी भरमार है। तीन मार्च को होलिका दहन और चार को रंग और गुलाल खेला जाएगा। इसे लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है।
घरों में विशेष तैयारियां चलने लगी हैं, तो बाजार में होली का रंग चढ़ने लगा है। इस बार बाजार में विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है। रंग और पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने इस बार बाजार में नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन

बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, काॅर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं।
पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंगबिरंगे फाॅग स्प्रे, विभिन्न प्रकार के गुलाल भी लोगों को उत्साहित कर रहे हैं। बच्चों में भी होली का उत्साह देखा जा रहा है।
लोग बच्चों के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल, मिठाई और कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे रेड, बैगनी और हरे गुलाल की ओर रुख कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग प्रकार के मुखौटे और रंग-गुलाल मंगवाए गए हैं।
शहर के गांधीनगर बाजार, मंगलबाजार, करुआबाबा, पांडेय बाजार, कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा समेत हर तरफ दुकानें सजी हुईं हैं। यहां ग्राहकों की आवक से दुकानदारों में खुशी का माहौल है।
खाने-पीने वाले सामानों की खरीदारी तेज : होली में खाने-पीने वाले सामानों की भी खरीदारी तेज हो गई है। नमकीन, पापड़, चिप्स और कचरी खरीद रहे हैं। बाजारों में गुझिया मेकर की जमकर बिक्री हो रही हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। सड़क किनारे दुकानें सज गई हैं। ड्राई फूड, सूजी, मैदा और रिफाइंड तेल की मांग बाजार में बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें