फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली की तैयारी, खूब भा रहे डरावने मास्क और जिंगालाला बाल

विज्ञापन
शहर में सजी पिचकारी और मुखौटे की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली के लिए दो दिन पहले से ही रंगों का बाजार चटख हो गया है। रंगों के त्योहार में अबीर-गुलाल, मिठाई, पिचकारी, मुखौटा, पगड़ी सब खप जा रहा है। मौज-मस्ती, नाचने-गाने, झूमने का इंतजाम अभी से हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार में रंग-गुलाल के बीच विभिन्न आकृतियों के डरावने वाले मास्क और मुखौटों से दुकानें सजी है। सबसे अधिक जिंगालाला बाल (प्लॉस्टिक के सुनहले बाल) खूब पसंद किए जा रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर रंग-गुलाल, पिचकारी, आर्टिफिशियल बाल, मुखौटों, गुब्बारों की एक साथ दुकानें सज गई है। युवा, बच्चे, महिलाएं खरीदारी के जुटने लगे हैं।
रविवार से रंगों का बाजार चटख हो गया है। शहर के प्रमुख बाजार गांधीनगर में 10 से लेकर 50 रुपये तक मास्क (मुखौटा) बाजार में उपलब्ध है। बच्चों और युवाओं की टोली इसे खूब पसंद कर रही हैं। महिलाओं में भी रंगों के त्योहार होली को लेकर अलग उत्साह है। किशोरियों, युवतियों में जिंगालाला बाल अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरुषों को भी बाल पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा होली में सफेद पोशाक भी चलन में है। बाजार में 100 से लेकर 200 रुपये तक टी-शर्ट बिक रहे हैं। विक्रेता विकास गुप्ता ने बताया कि राजस्थानी टोपी की मांग भी बढ़ी हुई है। रंग बिरंगी टोपी 60 से 100 रुपये तक उपलब्ध है। बंदर का मुखौटा, गोरिल्ला, शेर, चूहा, बिल्ली, राक्षस के आकृति का मास्क लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जिंगालाला बाल कई रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत 350 से 450 रुपए हैं। महिलाओं के अलावा इसकी खरीदारी पुरुष भी कर रहे हैं। इसके अलावा अबीर वाली मशाल की मांग भी है, जिसे जलाने के बाद इसमें से कई रंग में अबीर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें