फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली की तैयारी...महानगरों के लिए चलेंगी 66 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
बस्ती डिपो परिसर में खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली त्योहार में परिवहन निगम की ओर से चालक, परिचालक, नियमित, संविदा आउटसोर्स के साथ डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों को होली विशेष प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर क्षेत्र से बस्ती डिपो को पत्र प्राप्त हो गया है। उधर, होली त्योहार पर महानगरों से घर आने वाले परदेसियों को राहत देने के लिए परिवहन निगम ने भी रेलवे की तरह अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महानगरों के लिए कुल 66 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसमें बस्ती डिपो से गोरखपुर, दिल्ली के लिए 20 बसें, कानपुर के लिए 20, लखनऊ के लिए 20 और नेपाल की सीमा पर स्थित बढ़नी के लिए 6 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा होली त्योहार में निगम की आय बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
प्रोत्साहन योजना का लाभ उन्हीं चालक व परिचालक को मिलेगा जो प्रतिदिन तीन सौ किमी के हिसाब से नौ दिनों में 2700 किमी बस चलाएंगे। यदि दस दिनों मे तीन हजार किमी दूरी तय करते हैं तो 4:50 रुपये रोज के हिसाब से 4500 रुपये का लाभ मिलेगा। उससे अधिक करने पर प्रति किमी 55 पैसे अतिरिक्त मिलेगा। इसके अलावा त्योहार के समय डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों एवं निगम से सीधे आबद्ध आउटसोर्स कार्मिकों को प्रोत्साहन योजना का एक मुफ्त लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल 8:30 घंटे तो आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 10:30 घंटे देरी से आई

होली स्पेशल ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है, रेलवे समय सारणी के अनुसार बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने वाली पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल 8:30 घंटे की देरी से चल रही है, इस ट्रेन को स्टेशन पर दोपहर में 1:55 बजे आने का समय था, लेकिन विलंब होने से यह ट्रेन रात 10 बजे के बाद आने की संभावना है, जबकि राधिकापुर से आनंद विहार को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भोर में 3:55 बजे आने का समय था, लेकिन 10:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन दोपहर में 2:30 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई। इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल 5 घंटे, नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल 2 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल 3 घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है, रेलवे प्रशासन की ओर से अवध आसाम और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
कोट

होली त्योहार में यात्रियों को राहत देने के लिए कुल 66 अतिरिक्त रोडवेज बसें महानगरों के लिए लगाई गई हैं। इनका संचालन 28 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें