फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छाया रहा होली का खुमार दोपहर तक सुस्त रहा बाजार

विज्ञापन
बाजार में सेंवई की खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली पर्व के समापन पर लोग थकान दूर करने में लगे रहे। इससे बाजार में दोपहर तक सन्नाटा रहा। वहीं, दोपहर बाद बाजार में खरीदारों के आने से चहल-पहल दिखाई देने लगी। बाजार में ईद त्योहार की खरीदारी करते दिखे। इससे शहर के बाजारों में रौनक लौटी।
विज्ञापन

होली पर्व पर बाजारों में उल्लास दिखा था। वहीं, होली बीतने के बाद दुकानें हटनी शुरू हो गई। हालांकि, रमजान के चलते सेंवई की खरीदारी के साथ फल और ड्राई फूड की खरीदारी से कारोबारी खुश हैं। शहर के गांधीनगर, मालवीय रोड, स्टेशन रोड, मंगलबाजार समेत प्रमुख बाजारों में सेंवई की सजी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि त्योहार नजदीक होने से वे पहले ही खरीदारी कर रहे हैं, ताकि बाद में होने वाली भीड़-भाड़ से बचा जा सके। रमजान और ईद को लेकर सेवईं, सूत फेनी, खोआ और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएंगे, बिक्री में और तेजी आएगी। दुकानदारों ने बताया कि सेंवई 60 से 140 रुपये किलो है। सूत फेनी सेंवई 80 से 160 रुपये किलो है। वहीं, फल में केला, सेब, खजूर और अंगूर के साथ संतरा की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें