फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाजार पर दिखने लगा होली का रंग, बढ़ रही राैनक

Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बाजार में आई पिचकारी।
विज्ञापन
बस्ती। सहालग की धूम के बीच होली और रमजान के लिए अभी से बाजार सजने लगे हैं। जहां एक तरफ किराना बाजार में रौनक देखने को मिल रही है, वहीं अब पिचकारी से लेकर होली के सामान के लिए भी बाजार में राैनक आने की उम्मीद है। त्योहारों और सहालग के सीजन ने ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ा दी है, इससे बाजार में पूरे दिन चहल-पहल रहती है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। अनुमान है कि सहालग, होली और रमजान के दौरान जिले में करीब 60 टन से ज्यादा किराना के सामान की खपत होगी। दुकानदारों ने भी रमजान और होली को लेकर सामग्री सजाना शुरू कर दी हैं। दुकानों पर बादाम, काजू समेत चिप्स और पापड़ का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। व्यापारी विनोद का कहना है कि जैसे-जैसे होली और रमजान नजदीक आएंगे, बिक्री में अभी और इजाफा होगा। पिचकारी के थोक विक्रेता राजू का कहना है कि इस बार का सीजन पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित होगा। कानपुर और अलीगढ़ से पिचकारी मंगवाए हैं। गोदाम में अभी रखे हैं। जल्द ही उसे सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें