फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हॉकी व हैंडबाल कोच का बढ़ा कार्यकाल

Fri, 19 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों अंशकालिक कोच स्टेडियम में खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यावन सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में दो अंशकालिक कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। मार्च में इनका अनुबंध खेल विभाग से खत्म हो गया था। लेकिन खेल निदेशालय ने दोनों कोच के अनुबंध का नवीनीकरण कर दिया है। इससे हॉकी व हैंडबाल का प्रशिक्षण प्रभावित नहीं होगा और खिलाड़ी गर्मी में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्टेडियम में हॉकी, हैंडबाल, एथलेटिक्स, फुटबॉल व वाॅलीबाल का प्रशिक्षण शिविर नियमति संचालित होता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा वाॅलीबाल व उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल फुटबाल का प्रशिक्षण देते हैं। जबकि खेलो इंडिया के तहत चार साल के अनुबंध पर एथलेटिक्स प्रशिक्षण मनजीत सरदार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा हॉकी व हैंडबाल का प्रशिक्षण खेल निदेशालय से अनुबंधित कोच दे रहे हैं। इन दोनों की सेवाएं निदेशालय ने एक साल के लिए बढ़ा दी है। इसका फायदा खिलाड़ियों को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दोनों कोच की सेवाएं निदेशालय ने बढ़ा दी है। प्रशिक्षण शिविर नियमति सुबह-शाम संचालित किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टी में जो खिलाड़ी प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें