कलवारी के चकदहा व सोनहा के बैड़वा मंदिर के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के अलग-अलग दो मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। दोनों घटनाओं में घायल की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
सोनहा थानाक्षेत्र के बैड़वा समय माता मंदिर पर दर्शन करने जाते समय 24 फरवरी को हुई घटना के संबंध में रुधौली थानाक्षेत्र के सिसवा निवासी राम हित ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके पिता हरीराम 24 फरवरी को मंदिर पर दर्शन करने के लिये जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक लेकर पहुंचे चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया था। जिनकी मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर लखनऊ में छह मार्च को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दूसरी घटना कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा के पास 16 अप्रैल को हुई थी। थानाक्षेत्र के रोहीपुर निवासी फूलचंद ने तहरीर दिया कि 16 अप्रैल को उनके भाई राम पलट को अज्ञात टेम्पो चालक ने टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए लोगों ने सरकारी एम्बुलेन्स से सीएचसी बहादुरपुर (कलवारी) पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।