कंम्पनी बाग चौराहे पर तेज रफ्तार कार से घायल कन्हैया जिला अस्पताल मे भर्ती।
शहर के कंपनी बाग चौराहे के पास बेकाबू कार ने एक सात वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद बेकाबू नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार का अगला हिस्सा नाले की दीवार से फंसकर लटक गया और कार सवार हादसे का शिकार होने से बच गए। बच्चेे को ज्यादा चोट लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे गांधीनगर की ओर से एक कार कंपनीबाग चौराहे से कटरा की ओर मुड़ी। मुड़ते ही कार अनियंत्रित हो गई। वहीं पास में खड़े पांच वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र राजू को चपेट में ले लिया। राजू की हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाल डीके श्रीवास्तव के अनुसार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।