फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने छात्र को कुचला, मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बस चालक प्रमोद कुमारजिला अस्पताल मे भर्ती।
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर जा रही देवरिया डिपो की बस कोतवाली क्षेत्र के जिगिना चौराहे के पास बेकाबू हो गई। बस ने साइकिल से स्कूल जा रहे 10 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की तथा ड्राइवर को पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में मुंडेरवा-बस्ती मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस को जाम हटवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस चालक देवरिया जिले के बाघापार थाने के गौरी बाजार निवासी प्रमोद कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह देवरिया डिपो की यूूपी 53सीटी- 2369 बस दिल्ली सेेे लौट रही थी। करीब सात बजे रोडवेज से निकलकर बस आगे बढ़ी। करीब तीन किमी आगे जिगिना चौराहे केे पास बस ने साइकिल सवार 10 वर्षीय दुर्गेश को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे दबने से दुर्गेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
घटना से भड़के ग्रामीणों ने चालक को बस से  उतर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का गुस्सा देख बस का परिचालक व यात्री मौके से खिसक गए। इस बीच सूचना पाकर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, एसएसआई रोहित प्रसाद, चौकी इंचार्ज गांधीनगर पंकज कुमार  पांडेय मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और  घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें