फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घारी में लगी आग से तीन मवेशी झुलसे

Sun, 07 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सोनहा कस्बा पडाव पर घर मे लगी आग बुझाते लोग फोटो स्रोत-संवाद
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पड़िया पार में शनिवार तड़के करीब तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पश्चिम स्थित हरिचरन की घारी में अचानक आग भड़क उठी। घारी में उस समय कुल पांच भैंसें बंधी थीं। आग की लपटें तेज होते ही मवेशियों के चिल्लाने की आवाज से हरिचरन की नींद टूटी। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पांच मवेशियों में से तीन गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें