डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता स्रोत संगठन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय और बजरंग दल के संयुक्त में बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, हत्याओं को रोकने के सवाल को लेकर एपीएन पीजी काॅलेज से जन आक्रोश रैली निकाली गई।
रैली बांग्लादेश विरोधी नारे लगाते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा के निकट पहुंची, जहां बांग्लादेश का पुतला फूंका गया और डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
रैली की अगुवाई स्नेह पांडेय एवं के मनमोहन त्रिपाठी ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को भेजे पांच सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद यहां पर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा, उत्पीड़न और हत्याएं हो रही हैं। हजारों लोगों को मौत के घाट उतरा जा चुका है। हिंदू मंदिरों को तोड़ने, हिंदू घरों को जलाने और लूटपाट एवं मारकाट की घटनाएं की जा रही है।
विभाग अध्यक्ष संजय द्विवेदी, जिला संयोजक प्रभु दयाल वर्मा ने कहा कि ग्रेटर बंगलादेश का नक्शा बना कर भारत की सीमाओं को चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। रमेश चन्द्र कन्नौजिया, मोहन सिंह, रविन्द्र कश्यप, वशिष्ठ मुनि, रमेश, राम कन्नौजिया, लल्लू शुक्ल, सयेन्द्र मिश्र, अनिल प्रजापति, विनोद निषाद, अंशुमान व अनय मौजूद रहे।