फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनटों में चोरी हुआ हाइवे से ट्रक

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मिनटों में चोरी हुआ हाइवे से ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोंडा बालू लादने जा रहा ट्रक महराजगंज कस्बे से पांच मिनट के भीतर चोरों ने गायब कर दिया। ट्रक का चालक पान खाने के लिए उतरा लेकिन जब लौटा तो ट्रक गायब था। काफी ढूंढने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो चालक ने ट्रक मालिक को बताया। ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


नगर थानाक्षेत्र के समरधीर निवासी बाल गोविंद पांडेय ने तहरीर दिया है कि सोमवार को रात करीब आठ बजे उनका ड्राइवर गजेंद्र राय निवासी डुमरिया थाना जोगिया सिद्घार्थनगर खाली गाड़ी लेकर बस्ती से गोंडा जाने के लिए निकला। फुटहिया पेट्रोलपंप पर चार हजार का डीजल भरवाया। ड्राइवर का कहना है कि वह महराजगंज पहुंचने पर ओवरब्रिज पर गाड़ी खड़ी करके पान खाने लगा। पांच मिनट में जब वह लौटा तो ट्रक गायब था। साढ़े आठ बजे फोन करके उसने मालिक बाल गोविंद पांडेय को खबर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें