सड़क के किनारे जमा सिल्ट तक नहीं हटवाया पाया एनएचएआई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे की टूटी सड़क के चलते राहगीरों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। कुछ जगहों पर एनएचएआई ने सड़क ठीक कराया है, लेकिन अब तक पूरी तरह से चकाचक नहीं हो पाई है। सड़क के किनारे जमा सिल्ट को हटाया नहीं जा सकता है। इससे वाहन से चालक नियंत्रण खो देते हैं।
गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बारिश की वजह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कट्या, तिलकपुर, खजुहा, गढ़हा गौतम, कप्तानगंज मुख्य चौराहा, पिकौरा सानी, महराजगंज फ्लाईओवर, झलियहवा, संसारीपुर, खैरी, भदावल, हर्रैया आदि जगहों पर सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। तेज गति से आ रहे वाहनों के सामने अचानक गड्ढों पड़ने पर जब चालक ब्रेक लगाते हैं तो वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है।
पिछले सप्ताह कप्तानगंज में गड्ढे के कारण ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में 21 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी सड़कों की दशा में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। हाईवे के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है।