फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर चार वाहन टकराए, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर चार वाहन टकराए, एक घायल
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास रविवार शाम एक-एक कर चार वाहन टकरा गए। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। फोरलेन पर मूड़घाट चौराहे के पास से बड़ेवन निवासी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव बाइक से मूड़घाट से गनेशपुर की तरफ जाने को निकले थे। मूड़घाट चौराहे पर मोड़ने के दौरान ही अचानक एक ट्रैक्टर आ गया। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दी। लेकिन ट्रैक्टर की चपेट बाइक में लगने से सुरेश चंद्र बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर के ब्रेक लगाते ही गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रक पीछे से ट्रैक्टर में जा टकराया। इसी बीच ट्रक में भी पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भिड़ गया। हादसे के बाद दोनों ट्रक के चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जिसके बाद एक लेन पर यातायात सामान्य हो सका। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें