फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रिहायशी झोपड़ी जली

Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रेया के जगदीश पुर गाँव में लगी बिजली का तार गिरने से लगी आग
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की रात हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जगदीशपुर गांव में विद्युत उपकेंद्र हर्रैया से बिजली की आपूर्ति होती है। यहां सूरज सिंह की रिहायशी झोपड़ी के ऊपर से 11 केवी लाइन का तार गुजरता है। लंबे समय से वह विद्युत निगम के अधिकारियों से तार हटवाने की मांग कर रहे थे। मगर, निगम के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार की रात तार टूटकर गिरने से उनकी झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग आग बुझाने का दौड़े, लेकिन तार के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाए। किसी ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाया, तब सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। इतनी देर में उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

खेती कर जीवन यापन करने वाले सूरज ने बताया कि तारों को दुरुस्त करने के लिए पांच बार शिकायत कर चुका हूं। मगर, सुनवाई नहीं हुई। हर्रैया विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अंकुर अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। विद्युत सुरक्षा अनुभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच आख्या के अनुसार, अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें