फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बस्ती-अयोध्या नेशनल हाईवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के विजरा गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुंदरम यादव 20 वर्ष निवासी मरहा थाना नगर और अमर सिंह 18 वर्ष निवासी पुरैना खास थाना पैकोलिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे खड़ी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें