महादेवा। थाना क्षेत्र के बेहिल गांव निवासी राम खेलावन 50 वर्ष शनिवार को अपनी पत्नी के साथ किसी निमंत्रण में शामिल होने बस्ती की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे जब वे बस्ती-महुली मार्ग पर थरौली गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क के दक्षिण तरफ स्थित हॉस्पिटल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चढ़ गई और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राम खेलावन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में काफी चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।