उम्र बढ़ने के साथ खानपान पर ध्यान देना जरूरी : डॉ. रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम ठंड का हो तो खानपान भी बदल जाता है। तला-भुना लोग अधिक खाने लगते हैं। ऐसे में 50 की उम्र पार कर चुके लोगों को खानपान पर नियंत्रण रखना चाहिए। वरना गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग उच्च रक्तचाप या शुगर से जूझ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत पांडेय का कहना है ऐसे लोगों के लिए डाइठ प्लान में कुछ विशेष आहार शामिल करना उपयुक्त हो सकता है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. बीएल कन्नाैजिया ने बताया कि वर्तमान में लोग खाने से डरते है। चाहे वह सामान्य लोग हों या बीपी और डायबिटीज से प्रभावित। उनका कहना है कि पौष्टिक आहार को अपने भोजन में शामिल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे संतुलित आहार कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं।
डॉ रजत पांडेय ने सुझाव दिया है कि इस तरह का भोजन एक साथ नहीं करना चाहिए बल्कि विभिन्न दिनों में अलग-अलग प्रकार का भोजन करना चाहिए ताकि शरीर को सभी पोषक तत्व संतुलित रूप से प्राप्त हों और स्वस्थ रहें।