फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कागज में भरे गड्ढे, सड़कें बतातीं दावे झूठे

Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया। जिले में करीब 300 सड़कों को पांच करोड़ रुपये से गड्ढा मुक्त करने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। खस्ताहाल सड़कों को भी गड्ढा मुक्त की सूची में डाल दिया गया है। ऐसी सड़कों पर सफर में हादसे का खतरा रहता है। यह स्थिति तब है जब अभियान की लगातार समीक्षा की गई और बड़ा बजट भी खर्च हुआ है। अधिकारियों को कहना है कि अभियान में सड़कें सुधारी गई थीं। बाद में नए गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

लहरी बाजार से अमरडोभा, बायपोखर, छबिलहा, चैनपुर, सिंदुरिया, सैंदवार, गुमानारी, सिराैता, बांसगांव से मेडिकल कॉलेज होते हुए सोनूपार जाने वाली सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान से अछूती रह गई। खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क पर चलना मुश्किलों भरा है। अमरडोभा निवासी शिव आज्ञा मौर्य, बबलू सिंह आदि ने बताया कि यह सड़क करीब दो दशक से खराब पड़ी है।
बस्ती-महुली मार्ग को जोड़ने वाली टिकवाजोत से डिहिखास सड़क पगडंडी से भी बदतर है। ऐसी ही दशा बनकटी से गंगौरी, टिकवाजोत से फैलवा आदि मार्गों का है। पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान में भी इन मार्गों पर काम नहीं कराया गया। क्षेत्र में गंगौरी से बनकटी मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद यह मार्ग चलने लायक नहीं है। स्थित यह है कि उक्त मार्गों पर दो पहिया वाहन भी संभलकर चलाना पड़ता है।
विज्ञापन

...
पैचिंग के बाद फिर से उखड़ने लगीं गिट्टियां
दुबौलिया के राम जानकी मार्ग से बैरागल होते हुए गौरा-सैफाबाद तटबंध तक जाने वाली सड़क पर गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत काम कराया गया था। सड़क पर की गई पैचिंग अब उखड़ रही है। इससे सड़क पर वाहन चलाते समय फिसलन होती है। गिट्टियां उखड़ने के कारण दो पहिया वाहन कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। आए दिन कोई न कोई चोटिल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें