फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : आज रात से हाई अलर्ट

विज्ञापन
नाचते गाते जल चढ़ाने जाते भक्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ मेले की तैयारियों को पुलिस और प्रशासन अंतिम रूप दे चुका है। तेरस पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और नियंत्रण की भी फुलप्रूफ व्यवस्था बनाई गई है। छह अगस्त की रात से फोरलेन पर भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।       
विज्ञापन

सावन के तेरस पर बड़ी संख्या में भोले भक्त अयोध्या के सरयू तट से जल भरते हैं। पैदल चलते हुए जिले के भद्रेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार तेरस नौ अगस्त को है। दो दिन पहले ही कांवड़िए जल भरने के लिए अयोध्या के लिए निकल पड़ते हैं। विविध वाहनों से और पैदल नाचते-गाते जाने वाले भक्तों की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता है। 
इस बार जलाभिषेक के लिए अनुमानित कांवड़ यात्रियों का रेला उमड़ने के अनुमान से प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई है। छह से नौ अगस्त के बीच चलने वाली कांवड़ यात्रा के 72 घंटे में हाई अलर्ट होगा। पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां 24 घंटे यात्रा मार्ग और कांवड़ियों के रुख के हिसाब से निगहबानी करेंगी। प्रशासन के अलावा पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, चिकित्सा, अग्निशमन, आदि विभाग के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो छह से नौ अगस्त तक बेहतर समन्वय के साथ 24 घंटे तत्पर रहेंगे। शनिवार करीब साढ़े दस बजे एडीजी गोरखपुर दावा शेरपा बस्ती पहुंचे। भद्रेश्वरनाथ मंदिर के निरीक्षण के बाद सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी मातहतों से ली। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ में डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज, सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।         
विज्ञापन


मंदिर परिसर पर सुविधाओं के निर्देश       
भद्रेश्वरनाथ धाम का जायजा लेने प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार पहुंच रहे हैं। शनिवार को एडीजी तो बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अमले के साथ डीएम ने मंदिर कमेटी से व्यवस्था को लेकर दायित्व बताया और अपेक्षित सहयोग के लिए आश्वासन दिया। मंदिर और जरूरी सभी साइटों को पार्किंग और सुरक्षा इंतजाम, प्रकाश और पेयजल सुविधा की बात कही। नगर पालिका और जिला पंचायत को अपने अधिकार क्षेत्र के हिसाब से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पानी, रोशनी और सफाई सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगभग तैयार हो चुकी है       

सुरक्षा में लगेगा भारी पुलिस बल 
कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। भद्रेश्वरनाथ मंदिर के अलावा डारीडीह चौराहा, अमहट घाट, फुटहिया,  हर्रैया, कप्तानगंज और छावनी में यह स्थापित होगा। तीन क्षेत्राधिकारी, सात थानाध्यक्ष, 33 दरोगा, सात महिला एसआई, 284 हेडकांस्टेबल, 57 महिला सिपाही और 16 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।



डायवर्जन को शहरी क्षेत्र का रूट चार्ट तय
सोमवार से नौ अगस्त दोपहर तक लागू रहेगा डायवर्जन       
अमर उजाला ब्यूरो 
बस्ती। कांवड़ मेला के तहत शहरी क्षेत्र में भी रूट डायवर्जन का चार्ट तैयार कर दिया गया है। यह डायवर्जन सोमवार शाम आठ बजे से नौ अगस्त दोपहर तक लागू रहेगा।  तय रूट के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी तरफ से शहर में आने वाले वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट कर नेशनल हाईवे से एक किमी आगे मूड़घाट- बड़ेवन चौराहे से कटरा होते हुए शहर के अन्दर जाने दिया जायेगा। 
पुराना डाकखाना चौराहे पर बैरियर लगाकर बस्ती क्लब की तरफ या कांवड़ियों के रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार बस्ती क्लब तिराहे पर बैरियर लगाकर कांवड़ियों के समूह वाहनों को पुराना डाकखाना की तरफ आने की मनाही होगी।  
शास्त्री चौक कलेक्ट्रेट चौराहे पर बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित होगा। जिनको शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
सिविल लाइंस चौराहे पर बैरियर लगाकर चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा। जिन्हें लालगंज, महुली या संतकबीर नगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइन्स से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहा से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा। यही हाल उधर से यानी सोनूपार चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ सदर आलोक सिंह को सौंपी गई है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दो मार्गों को आकस्मिक स्थिति के लिए सुरक्षित किया गया है। इसमें शहर के रोडवेज के पीछे गड़गोड़िया होते हुए कांशीराम आवास के रास्ते डारीडीहा निकलने वाला मार्ग व डारीडीहा से टांगपार होते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग  शामिल है। इन मार्गों पर सभी वाहनों का आवागमन वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें