फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में छिपा सूरज, कांपे लोग

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे से रफ्तार हुई कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबको ठंड लगे लेकिन जब तक अफसरों और नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को अहसास न हो तब तक गर्मी ही समझें। चिह्नित स्थानों पर अलाव जल रहे या नहीं इसे देखने की फुर्सत भी किसको है।
विज्ञापन

चार दिन से चल रही शीतलहर में आम आवाम की दिनचर्या प्रभावित है। तापमान भी सुबह से रात तक गोते लगाता रहा है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच अधिकतम तापमान 17, दोपहर को 24 तो शाम को 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुआ कोहरा सुबह भीषण रूप ले लिया। विजिवेलिटी घटकर शून्य तक जा पहुंची। दोपहर से धुंध के बीच सूरज की आंख मिचौली शुरू हुई। लोग अलाव, अंगेठी और ब्लोअर के पास ही रहे। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर दिखा। ब्लोअर और हीटर से कमरे को गर्म रखने की काशिश होती रही। बाहर निकले लोग चाय की गुमटियों पर नजर आए। हालांकि नगर पालिका की ओर से शहर में 16 स्थानों पर अलाव का दावा किया जा रहा है। हर्रैया में16, भानपुर में 09, रुधौली सात, पालिका परिषद और नगरपंचायतों की ओर से 11 तथा जिले में कुल मिलाकर 59 चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जाने का दावा किया जा रहा है। जबकि प्रतिनिधियों के मुताबिक यत्र-तत्र ही सरकारी अलाव जलाए जा रहे हैं।
 नगर पालिका परिषद बस्ती और नगर पंचायत रुधौली के अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव का कहना है कि चिह्नित सभी स्थलों पर अलाव जल रहा है।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अधिकतर अलाव कुछ देर जलने के बाद  बुझ जाते हैं। तहसील परिसर, स्टेट बैंक के सामने, बखिरा तिराहा, डुमरियागंज  तिराहा, पूर्वाचंल बैंक और पीएनबी के बीच में भानपुर तिराहे पर अलाव कुछ  देर जलने के बाद बुझ जाते हैं। शुक्रवार को तहसील परिसर में अलाव बुझा मिला।
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत के वार्डों में अलाव जलाए जा रहे हैं लेकिन तहसील क्षेत्र की छोटी बाजारों में अलाव जलते नहीं दिखे। लोग खुद कागज व कबाड़ जलाकर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं।
ठंड से मौत की आशंका
महसों। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ बाजार निवासी शंकर प्रजापति की शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि मौत ठंड लगने से हुई जबकि प्रशासन इससे पल्ला झाड़ रहा है। प्रतिनिधि के अनुसार 27 वर्षीय शंकर प्रजापति को बृहस्पतिवार के दिन ठंडक लग गई और वह कांपने लगे। इसके बाद उल्टी होने लगी। घर के लोगों ने शाम को ओपेक अस्पताल कैली में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पिता बलराम प्रजापति ने कहा कि उनके बेटे की मौत ठंडक से हुई है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया था। प्रशासन ने ठंडक से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें