फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देर से घर लौटने पर मां ने लगाई थी डांट, नाराज होकर लटक गई फंदे से

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में 15 वर्षीय किशोरी की फंदे से लटक कर हुई संदिग्ध हालात में मौत के पीछे कई राज छिपे हैं। मां का कहना है कि बेटी दूसरे गांव के एक लड़के के साथ सोमवार को घूमने गई थी। तीन-चार घंटे बाद लौटकर आई तो उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली, जबकि घटना वाले दिन वह उसी लड़के को कटघरे में खड़ी कर रही थी, जिसके साथ बेटी घूमने गई थी। वहीं गांव में चर्चा कुछ और ही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मां ने अब तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

भरवलिया गांव निवासी नरोत्तम की पत्नी राजपति ने बताया कि बेटे संदीप के साथ पति मुंबई में रहते हैं। वह 15 वर्षीय बेटी अंजली के साथ गांव से बाहर सड़क के किनारे स्थित मकान में रहती थी। बेटी कक्षा छह की छात्रा थी, मगर चार-पांच महीने से उसका स्कूल जाना बंद करा दिया गया था। उसने बताया कि सोमवार को बेटी गांव के बगल के एक लड़के के साथ कहीं घूमने गई थी। तीन-चार घंटे वह घर से बाहर रही, जब लौट कर आई तो उसे डांट दिया था। बाद में समझाया-बुझाया भी था। इसके बाद रात में उसने खाना बनाया। बेटी के साथ खाना खाकर दोनों सो गए। मंगलवार की सुबह भी बेटी ने ऐसा कुछ आभास नहीं होने दिया कि उसकी नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है।
मंगलवार को दोपहर में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर चली गई। लौटकर आई तो देखा बेटी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही है। उधर, किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। जितनी मुंह उतनी ही बात हो रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें