फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जरूरतमंद परिवार के पांच प्रतिभाशाली बच्चों को दी मदद

Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जरूरतमंद परिवार के पांच प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करते हुए उनकी फीस प्रदान की गई। अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में हम निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के जरिए लोगों को जागरूक करेंगे। आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या संदीला चौधरी ने बताया कि यह सराहनीय पहल है। प्रतिभाशाली छात्राएं बिना किसी अड़चन के अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकेंगी। कार्यक्रम में अपराजिता श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें