फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भिऊरा-कप्तानगंज मार्ग पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कप्तानगंज-भिउरा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को कम करने के लिए प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब इस मार्ग पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर, टैंकर आदि नहीं गुजरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग के भिऊरा तिराहे से निकल कर कप्तानगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर अयोध्या गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों पर लगाम कसने की तैयारी शुरु हो गई है। अयोध्या व गोरखपुर की तरफ से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में रामजानकी मार्ग से होकर विशेषरगंज दुबौलिया होते हुए भिऊरा से बेधड़क निकलते थे। जिससे कप्तानगंज कस्बे में आए दिन दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे लोकल के राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए भिऊरा तिराहे पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। अब सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें