बस्ती। भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार देर शाम जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं पानी की कमी से प्रभावित हो रही फसलों को भी संजीवनी मिली।जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे गरज-चमक के साथ अचानक बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जनपद मुख्यालय पर भी अच्छी बारिश हुई। गांधीनगर सहित तहसील क्षेत्र में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे थोड़ी ही देर में शहर के विभिन्न वार्डों के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। संवाद