फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंडे हुए गर्मी के तेवर...24 घंटे में बारिश के आसार

Mon, 03 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- मंगलवार तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश के मिल रहे संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को गर्मी के तेवर ठंडे हो गए। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंडी पुरवा हवा व बादल छाए रहने से तपिश से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। आगामी दिनों में तापमान में क्रमिक गिरावट हो सकती है।
करीब 10 दिनों से भीषण गर्मी के बाद मौसम में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार से मंगलवार तक बारिश के साथ हवा चलने से मौसम के मिजाज में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। 25 मई से शुरु हुए नौतपा के साथ ही प्रचंड गर्मी का प्रकोप जनपदवासी झेल रहे थे। मई माह में पांच बार गर्मी ने रिकॉर्ड कायम किया। 29 से 31 मई तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा गया था, यह एक जून तक कायम रहा। शनिवार रात से ही तेज पुरवा हवा चलने से मौसम का मिजाज बदलने लगा था। रविवार सुबह घने बादल छाए रहे। एक बार को ऐसा लगा कि झमाझम बारिश होगी लेकिन हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा से अधिक होने के कारण दोपहर 12 बजे बादल कम होने शुरु हो गए। दोपहर 1 बजे के बाद चटख धूप खिली, लेकिन ठंडी हवा के कारण यह असरदार साबित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को मौसम में परिवर्तन दिखा। मौसम विभाग ने दो से पांच जून तक तेज हवा, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त किया है। डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बनी हुई है। इससे आगामी दिनों में तपिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें