फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट वेव : जिले में अलर्ट, सीएचसी पर पांच-पांच बेड सुरक्षित

Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप में निकलने से करें परहेज ,वरना आ सकते हैं चपेट में
विज्ञापन

सीएचसी पर उपलब्ध कराए गए कूलर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तल्ख धूप के चलते हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके लिए सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में भी व्यवस्था बनाई गई है। सीएचसी पर इन वार्डों को कूलर से सुसज्जित किया गया है। यहां ऐसे मरीजों को पहुंचते ही वार्ड में भेजा जाएगा, जिससे उन्हें तत्काल ठंडक मिल सके।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने कहा कि मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। सभी 35 एंबुलेंस 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च सेंटर पर भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि इस मौसम में लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है। इसकी भी एडवाइजरी जारी की गई है कि सभी को हीट वेब के प्रभाव से बचाया जा सके।

ऐसे करें बचाव

- घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने।

- धूप में बाहर जाते समय छाता और आंखों पर धूप का चश्मा लगाएं।
- शीतल जल, नीबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि पीते रहें।

- घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी को रोकने के लिए पर्दा आदि का प्रबंध करें।
- जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें।
- बच्चे, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें