फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक : तापमान में नहीं आई कमी तो शुरू हो जाएगा मौतों का सिलसिला

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में हर दिन उल्टी दस्त व हाई फीवर के 200 मरीज भर्ती हो रहे हैं। हालांकि हीट स्ट्रोक का कोई मामला अब तक दर्ज नहीं हुआ है, मगर लक्षण के अनुसार ही इनका इलाज हो रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी एसआईसी डॉ. रामप्रकाश बताते हैं कि तापमान में यदि दो-तीन दिन में कमी नहीं आई तो मौतों का सिलसिला शुरू होने में देरी नहीं लगेगी।
विज्ञापन


रविवार को टीम ने जिला चिकित्सालय में कैमरे की नजर से स्थिति को देखा। दोपहर 12 बजे इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के दो मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने इन्हें डायरिया बताया। अस्पताल में ड्यूटी कर रही नर्स ने तत्काल उन्हें इंजेक्शन लगाया। इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यहां 31 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें उल्टी-दस्त के 24 जबकि तेज बुखार के 7 मरीज हैं। स्टाफ ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में यहां कोई मौत उल्टी-दस्त से नहीं हुई है। बताया कि हर दिन 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। उनमें आधे से अधिक उल्टी-दस्त व बुखार के होते हैं।

यहां से टीम मेडिकल वार्ड में पहुंची। यहां पिछले 24 घंटे में 30 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 6 को छोड़ सभी उल्टी-दस्त व तेज बुखार से पीड़ित थे। यहां तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि बुखार व उल्टी-दस्त का सीजन है। वैसे अब तक हीट स्ट्रोक का कोई मामला यहां नहीं आया है।
विज्ञापन



लू लगने का एक भी मामला नहीं
प्रभारी एसआईसी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि जिला अस्पताल में अब तक लू लगने का एक भी मामला नहीं आया है। न तो कोई मौत ही हुई है। कहा कि गर्मी का रुख यही रहा तो अभी बीमारी बढ़ी है, फिर मौत का भी सिलसिला शुरू हो जाएगा।

सभी वार्डों में दो-दो कूलर
प्रभारी एसआईसी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में दो-दो कूलर लगाए गए हैं। चूंकि यहां 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति है। ऐसे में भर्ती मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।


ओपीडी में हर दिन 1100 से 1200 मरीज
डॉ. रामप्रकाश के मुताबिक, जिले में उल्टी-दस्त व तेज बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर दिन ओपीडी में 1100 से 1200 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 40 प्रतिशत मरीज उल्टी-दस्त के होते हैं। हर दिन उल्टी-दस्त व बुखार के 200 मरीज भर्ती कराए जा रहे हैं। सभी को 24 घंटे में ही आराम मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें