बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि चकबंदी न्यायालय अब सुबह सात बजे से एक बजे तक संचालित किया जाएगा। जबकि कार्यालय सुबह 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेगा। बताया कि अधिवक्ता संघों की मांगों को देखते हुए न्यायालय के समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन मई-जून माह तक चलेगा। संवाद