फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लाभार्थियों के खाते में जल्द पहुंचेगी 1.68 करोड़ की धनराशि

Wed, 03 May 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन की ओर से गांवों को ओडीएफ करने पर जोर है। इसको देखते हुए गांवों में कई तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। अब तक 1400 शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 1.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जो जल्द ही लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस टू में गांवों को साफ सुथरा करने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। करीब चार वर्ष पहले जिले के गांवों को ओडीएफ घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस टू संचालित की जा रही है। ओडीएफ प्लस गांव यानि कि ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके अलावा गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। ओडीएफ प्लस टू के तहत जिले के 635 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है । इन गांवों के हर घर में शौचालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

-
विभाग की ओर से 1400 शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित करते हुए शौचालय निर्माण के लिए संस्तुति की थी। इन लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए कुल 1.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। अब लाभार्थियों के खाते में जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी।-विष्णुदेव नाथ तिवारी, जिला समन्वयक एसबीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें