फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यौन शोषण के आरोपी बाबा के आरोपों पर आज फिर होगी सुनवाई

Thu, 08 Feb 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वियों का यौन शोषण केस में ट्रायल शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यौन उत्पीड़न केस में फंसे बाबा सच्चिदानंद की तरफ से दाखिल डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। फास्ट ट्रैक कोेर्ट प्रथम के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार की अदालत विचाराधीन इस मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें आरोपी की ओर से लगाए गए आरोपों के खिलाफ आपत्ति दाखिल की गई है। इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
इस केस में पांच फरवरी को भी बहस हुई थी, जिसमें दो महिला आरोपियों की तरफ से डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दिया गया था। उस पर बहस पूरी होने के साथ ही बाबा की तरफ से भी डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया गया। ऐसे में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट विजय कुमार कटियार की अदालत ने बृहस्पतिवार को उस पर बहस करने की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कुटीर आश्रम में रहने वाली झारखंड की साध्वियों ने वर्ष 2018 में कोतवाली में केस दर्ज कराया था, जिसमें बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद पर आरोप लगाया था कि वह अपनी कुछ शिष्याओं की मदद से आश्रम में सत्संग के बहाने महिलाओं को बुलाकर उनका यौन शोषण करता है। साध्वियों ने अपने साथ भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस केस में फरार बाबा को एसटीएफ ने वर्ष 2022 में मुरादाबाद के गिरफ्तार किया था। वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें