फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने पीएचसी का जायजा लिया

विज्ञापन
पीएचसी का निरीक्षण करते एडी हेल्थ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुदरहा/बनकटी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को पीएचसी कुदरहा और बनकटी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। आधिकारियों को कई खामियां भी मिलीं। जिसके बारे में चेताया भी। 
विज्ञापन

 कुदरहा पीएचसी के ईटीसी कक्ष के सिलिंडर में ऑक्सीजन गैस ही नहीं थी। कमरे में झाडू पोछा नहीं लगने से गंदगी मिली। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी गैर हाजिर मिला। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए शासन की स्वास्थ्य टीम एईएस/ जेई के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल की अगुवाई में राज्य कीट विज्ञानी डॉ. विपिन कुमार, अपर निदेशक डॉ. रंगजी द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कनौजिया शाम करीब सवा तीन बजे पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी से मेहंदी हसन अनुपस्थित मिले। जब स्वास्थ्य टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैज वारिस से कारण पूछा तो अचानक आकस्मिक कार्य आ जाने से घर चले जाने की बात कही। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानना चाहा की छुट्टी के लिए कोई अर्जी मिली है इसका भी सटीक जवाब नहीं मिल पाया। स्वास्थ्य टीम ने ईटीसी कक्ष में ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने और कमरे में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। प्रसव कक्ष में सब कुछ सामान्य रहा। भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता और वितरण का हाल जाना। देर शाम स्वास्थ्य टीम आवश्यक निर्देश देकर वापस चली गई। 
कुदरहा के बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंची। ईटीसी वार्ड, वेस्ट मैनेजमेंट, उपस्थित पंजिका, वाल पेंटिंग, ड्यूटी चार्ट, सफाई,शुद्ध पेयजल आदि की जांच की।ईटीसी वार्ड में पंखा बंद देख नाराजगी जाहिर कर सहायक डाक्टर राजेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रेम चन्द पाण्डेय से कारण पूछा। इन लोगों ने कहा कि बन्दर के कूदने से तार टूट गया है। वाल पेंटिंग, साफ सफाई व शुद्ध पेयजल आपूर्ति ,पंखा चलाने की बात कही। टीम ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और दोबारा यही हाल मिला तो कार्रवाई निश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें