फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्थलीय सत्यापन कर केंद्रीय टीम ने जानी फाइलेरिया अभियान की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीआर) की स्थिति जांचने सोमवार को केंद्रीय टीम बस्ती पहुंची। यहां केंद्रीय टीम दो दिन क्षेत्रीय भ्रमण व समीक्षा करेगी। पहले दिन टीम ने शहरी क्षेत्र में के कई मुहल्लों में दवा खिलाए जाने की हकीकत जानी। दवा का डोज न लेने वालों को प्रेरित किया। लोगों से बातचीत भी की। लोगों को दवा खाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में पहुंची टीम ने घरों पर जाकर दवा खाने वाले लोगों से जानकारी ली। यहां एक व्यक्ति ने दवा का डोज नहीं लिया था। इसे टीम ने बहुत प्रेरित किया, मगर उसने दवा खाने से साफ मना कर दिया। टीम ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए लगाया है। इसके बाद टीम बेलवाडाड़ी पहुंच गई। यहां की स्थिति ठीक मिली। घर-घर जांच में पता चला कि अधिकतर लोगों के घर टीम दवा दे चुकी है और लोग खा भी चुके हैं। पुरानी बस्ती में भी भ्रमण करके फाइलेरिया रोधी दवा सेवन की जांच की।
इससे पहले टीम ने सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र, नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा, जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया के साथ बैठक की। केंद्रीय टीम के क्षेत्रीय निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार डॉ. निश्चय केसरी व डीएन गिरि ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा के सेवन को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि 85 फीसदी लोगाें के दवा का सेवन करने से ही जिले में फाइलेरिया का उन्मूलन हो सकेगा। अधिकारियों से बोले की लोगों को यह बताया जाए कि दवा नुकसान नहीं करेगी, बल्कि फाइलेरिया से बचाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल में फाइलेरिया कार्यक्रम देख रही आरएनटीडीओ मंडल सुचिता शर्मा, पीसीआई पुनीत तिवारी, जिला सलाहकार एईएस-जेई रवींद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को टीम करेगी रुधौली, परशुरामपुर व दुबौलिया का भ्रमण
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि मंगलवार को टीम रुधौली, परशुरामपुर और दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र में भ्रमण कर दवा खिलाए जाने की स्थिति जानेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें