फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व सभासद व विधायक के करीबी के बीच हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान,(बस्ती)। नगर पंचायत बभनान के एक पूर्व सभासद व गोंडा के एक विधायक के करीबी के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बभनान कस्बे के स्टेशन चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर लगभग आधा दर्जन युवकों में हो रही मारपीट का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। हालांकि पुलिस इस तरह की घटना से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनान स्टेशन चौराहे के समीप रविवार की रात करीब 9:30 बजे नगर पंचायत बभनान के पूर्व सभासद व विधायक के एक करीबी के बीच शुरू हुआ विवाद जब मारपीट में बदल गया। अनहोनी की आशंका में दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बताते हैं कि दोनों गुटों के कुछ लोग नशे में धुत थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बभनान रजनीश द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार की किसी घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें