वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बनगवा गांव में कड़ाही के तेल से झुलसी पांच वर्षीय मासूम मंजू पुत्री गंगासागर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतका के बाबा रामविलास ने बताया कि नौ अगस्त को दिन में 11:00 बजे खाना बनाते समय कड़ाही के समीप गिर गई थी, जिससे कड़ाही का गर्म तेल उसके ऊपर गिर गया था।
बेटी को बचाने में उसकी मां गुड़िया देवी भी झुलस गई थी। मंजू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे मंजू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से मृतका की मां गुड़िया देवी, पिता गंगा सागर, बहन प्रियंका, खुशी, पारवी, अंजू, दादी सहित अनेक लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बक्साई घाट पर देर शाम कर दिया।