फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिधारीजोत गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 28 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर के सिधारीजोत गांव फैली चिकन पॉक्स नामक बीमारी का जायजा लेने के लिए मंडल अपर निदेशक स्वास्थ्
विज्ञापन
बस्ती/गौर। पिछले एक सप्ताह से गौर सीएचसी अंतर्गत ग्राम सभा सिधारीजोत में चिकन पॉक्स फैलने से गांव में दहशत फैल गई थी। इस बीमारी से गांव के लगभग 22 लोग चपेट में हैं। अब अधिकतर लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। शनिवार को बीमारी से जूझ रहे गांव का हाल जानने मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज पांडेय एवं मंडल सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी के साथ सीएचसी अधीक्षक गौर डॉ अमरजीत बरई के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। जहां स्थिति का जायजा लिया और बीमार लोगों में दवा वितरण कर सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज पांडेय सबसे पहले पीड़ित व्यक्तियों से मुलाकात की। स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि चिकन पॉक्स नामक बीमारी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक दूसरे के संपर्क आने से फैलती है। इसमें सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए और बीमार व्यक्तियों के संपर्क में कदापि नहीं आना चाहिए। बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। अधिकांश लोग ठीक हो चुके हैं। जो लोग बचे हैं, वह भी धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। अधीक्षक डॉ अमरजीत बरई ने बताया कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष पाठक, जयप्रकाश, एएनएम अनिता गौतम, आशा संगिनी मालती देवी व आशा सुनीता यादव के माध्यम से गांव में दवा का वितरण करा दिया गया है और निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें