बस्ती। परिवहन निगम बस्ती डिपो में कार्यरत 150 से अधिक चालकों की आंखों की जांच के लिए सोमवार को डिपो परिसर में शिविर प्रस्तावित था। लेकिन, स्वास्थ्य कर्मी के न पहुंचने से शिविर नहीं लग सका और नेत्र जांच कराने आए चालकों को निराश होना पड़ा।
बताया गया है कि सीएमओ की ओर से शिविर के लिए गठित टीम नहीं पहुंची। इससे जांच कार्य नहीं हुआ और मंगलवार को शिविर लगाने के लिए कहा गया है। एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि नेत्र परीक्षण कराने के लिए शिविर लगना है। सोमवार को तकनीकी समस्या के चलते शिविर नहीं लग पाया। संवाद