फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 325 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेले का आयोजन किया गया। मेला में 325 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। पशुपालकों को जरूरी दवाओं के साथ निशुल्क मिनरल मिक्सचर भी वितरित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ने गौ पूजन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फजील अहमद ने पशु मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पशुओं में होने वाली बीमारियों और प्रदेश सरकार की ओर से पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विमल कुमार, राधेश्याम, ओमप्रकाश, रामजनक, अजय पटेल, रामपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें