फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के खुशहालगंज स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के सातवें दिन कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्च्छित होते ही राम की सेना में हाहाकार मच गया। अपने प्रिय अनुज को मूर्च्छित देखकर प्रभु श्रीराम भी भावुक हो उठे। उन्होंने सुग्रीव से कहा कि लक्ष्मण के बिना वह किस मुंह से अयोध्या जाएंगे और वहां के लोगों को क्या जवाब देंगे। इसके बाद सुग्रीव ने हनुमान को लंका भेजकर सुषेन वैद्य को लाने का निर्देश दिया। वैद्य ने लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान को भोर होने से पहले संजीवनी बूटी लाने को कहा। इस प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। अरविंद पांडेय, थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह, भगवान बक्स सिंह, राजेश सिंह, विजय प्रकाश सिंह, तेजभान सिंह और शिवम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें