फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में 1187 मरीजों की जांची गई सेहत

विज्ञापन
मुंडेरवा अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इस दौरान कुल 1187 मरीजों की सेहत जांची गई और दवाएं दी गई। मेले में अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के आए थे।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 38 मरीजों की जांच करते हुए दवाएं दी। पीएचसी नरहिरया में डॉ. आरपी सिंह ने यहां पहुंचे 43 मरीजों की सेहत जांची। वायरल संक्रमण वाले मरीज अधिक थे। बच्चों में खराश की भी शिकायत थी। पीएचसी जितियापुर में डॉ. दीपक शर्मा ने दो बजे तक कुल 15 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। जुकाम, बुखार और सर्दी-खांसी के मरीज अधिक रहे। एलटी विवेक वर्मा, स्टाफ नर्स प्रिया, एएनएम संजू, वार्ड ब्वाय बहादुर ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर 13 मरीज आए, डाॅ. फारुख खान ने जांच कर दवाएं दी। इसमें त्वचा और एलर्जी के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी त्रिपाठी, अंबिका गौड़, ओपी यादव, विनोद चौधरी, राजेश यादव मौजूद रहे। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 24 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी बभनान में एलोपैथ डॉक्टर की अनुपस्थिति में आयुष चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दी। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 103 मरीजों की जांच की।
वहीं पीएचसी वाल्टरगंज में डॉ. रवि वर्मा ने और डॉ. बृजेश चौहान ने कुल 29 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह ने मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें